टप्पेबाजों ने कार से पार किया आईफोन, मुकदमा
लखनऊ, अप्रैल 28 -- लखनऊ,संवाददाता। सरोजनीनगर इलाके में टप्पेबाजों ने कार में रखा आईफोन पार कर दिया। आलमबाग ओमनगर निवासी दिनेश पांडेय ने बताया कि रविवार शाम करीब 7:11 बजे सरोजनीनगर मैट्रो स्टेशन के पास से गुजर रहे थे। इस दौरान कार के बाई ओर पीछे से किसी वाहन ने टक्कर मार दी। ड्राइविंग सीट का शीशा खोलने पर एक युवक पीड़ित से भिड़ गया। इस बीच दाहिनी ओर से आए एक युवक ने पीछे एंबुलेंस खड़ी होने का झांसा देकर पीड़ित से कार को आगे बढ़ाने के लिए कहा। पीड़ित का ध्यान भटक गया और बांए ओर खड़े युवक ने कार में रखा आईफोन पार कर दिया। घर पहुंचने पर पीड़ित को टप्पेबाजी का पता चला। पीड़ित ने सोमवार देर शाम रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.