टप्पेबाजों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई
हमीरपुर, अप्रैल 23 -- राठ। ललपुरा थानाक्षेत्र के बजेहटा गांव निवासी गेंदारानी ने बताया कि बुधवार दोपहर अपने पुत्र वीर सिंह के साथ बैग में सामान लेकर रोडवेज बस स्टैंड पहुंची। बस स्टैंड पर रोडवेज बस पर बजेहटा जाने के लिए निकली थी। रामलीला मैदान के पास पहुंचने पर बस में बैठे हाथरस के वरवाना नगला अहीर निवासी राजकुमार ने साथी सतीश कुमार के साथ बैग को ब्लेड से काटकर मंगलसूत्र, पायल, दो जोड़ी, बिछिया ढाई सौ रुपए नकद चोरी कर लिए हैं। गेंदरानी की तहरीर पर पुलिस ने चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह भी पढ़ें- यात्री का बैग लेकर गायब हुआ उचक्का
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.