प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 9 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। एसबीआई मुख्य शाखा के भीतर या ई-रिक्शे पर रिटायर शिक्षक का झोला काटकर डेढ़ लाख रुपये निकालने वाले टप्पेबाजों की तलाश में पुलिस की चार टीमें लगी हैं। हालांकि टप्पेबाजों का कोई क्लू नहीं मिल सका। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के कल्याणपुर ढिंगवस निवासी रिटायर शिक्षक शिवकुमार खरे ने बुधवार को एसबीआई मुख्य शाखा से डेढ़ लाख रुपये निकाले थे। वह ई-रिक्शा से पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पास कुंडा बस अड्डे पहुंचे तो उनका झोला काटकर रुपये चोरी कर लिए गए थे। टप्पेबाजों को चिह्नित करने के लिए नगर कोतवाली की दो, स्वॉट और स्पेशल टीम लगी है। घटना के बाद से बैंक और शहर के कई सीसीटीवी खंगाले गए लेकिन टप्पेबाजों का कोई क्लू नहीं मिल सका। शहर कोतवाल सुभाष यादव ने बताया कि घटना छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...