टप्पेबाजी के मामले में तीन दिन बाद दर्ज हुआ मुकदमा
सुल्तानपुर, जून 11 -- कुड़वार, संवाददाता। रिश्तेदारी का झांसा देकर महिला से चैन लेकर फरार हुए टप्पेबाज के मामले में पीड़िता की तहरीर पर तीन दिन बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की है। मामला स्थानीय कस्बे से जुड़ा है। सोमवार को बल्दीराय थाना क्षेत्र के सरैया माफी निवासी श्रीकांत तिवारी पत्नी ऊषा तिवारी के साथ कुड़वार खरीदारी करने पहुंचे थे। इसी बीच कस्बे में मिले एक टप्पेबाज ने रिश्तेदारी जोड़ते हुए महिला को निशाने पर लिया और झांसा देकर महिला से चेन रजामंदी से लेकर बाइक से फरार हो गया। सारी घटना दूकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। पीड़िता ने तुरंत थाने पर पहुंच कर तहरीर दी। तीन दिन बाद गुरुवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। उधर सोमवार को मुकदमा नहीं लिखे जाने पर मंगलवार को पीड़िता के बेटे सचिन तिवारी ने सीएम हेल्पलाइन व जनसुन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.