प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 2 -- -देल्हूपुर के नरसिंहगढ़ नहर पुल पर बुधवार रात हुई मुठभेड़ -पैर में गोली लगने से एक घायल, साथी भी गिरफ्तार -प्रयागराज के रहने वाले हैं दोनों आरोपी -9 मार्च को फुटकर मांगने के बहाने देल्हूपुर में की थी 20 हजार की टप्पेबाजी प्रतापगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। देल्हूपुर पुलिस ने बुधवार रात नरसिंहगढ़ पुलिया के पास से टप्पेबाजी के दो आरोपितों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पैर में बाएं पैर में गोली लगने से एक आरोपी घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से तमंचा कारतूस और बाइक बरामद की। देल्हूपुर के खरवाई गांव निवासी पारस नाथ तिवारी से 9 मार्च को पांच सौ रुपये का फुटकर मांगने के बहाने 20 हजार रुपये छीनकर भाग निकले थे। पुलिस सीसीटीवी से आरोपितों को चिन्हित कर तलाश कर रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.