प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 2 -- देल्हूपुर, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के नरसिंहगढ़ पुलिया के पास बुधवार रात पुलिस ने मुठभेड़ में टप्पेबाजी के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पैर में बाएं पैर में गोली लगने से एक आरोपी घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। दोनों आरोपी प्रयागराज के रहने वाले बताए गए। देल्हूपुर के खरवाई गांव निवासी पारस नाथ तिवारी से नौ मार्च को पांच सौ के नोट का फुटकर मांगने के बहाने दो युवक 20 हजार रुपये छीनकर भाग निकले थे। पुलिस सीसीटीवी से आरोपियों को चिह्नित कर तलाश कर रही थी। बुधवार रात करीब ढाई बजे प्रभारी एसओ अतुल यादव, एसआई वीरेंद्र कुमार, संदीप तिवारी और रमेश तिवारी पुलिस टीम के साथ नरसिंहगढ़ पुलिया पर मौजूद थे। तभी बाइक से आए दो लोगों को रोका तो वे पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगे। पुलिस की जवाबी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.