बांदा, फरवरी 28 -- बांदा। संवाददाता बांदा। कार्यालय संवाददाता अतर्रा पुलिस ने अन्तर्राज्यीय चोरी टप्पेबाजी करने वाले गिरोह का 12 घंटे के अंदर पर्दाफाश कर आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 15 हजार रुपये बरामद किए हैं। सीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि शनिवार को थाना अतर्रा क्षेत्र के रहने वाले जगप्रसाद त्रिवेदी ने सूचना दी कि बीते 25 फरवरी को को कस्बा अतर्रा में ई-रिक्शें में उसके साथ 15 हजार रुपये की चोरी/टप्पेबाजी की घटना हुई है । रिपोर्ट दर्ज कर टीमों का गठन किया गया। सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर की सूचना पर आरोपी मप्र के जनपद छतरपुर के थाना सरवई के सरवई निवासी बाकरअली पुत्र मुन्शी व उसकी पत्नी नजमा को बांदा रोड़ नहर पुलिया कस्बा अतर्रा से गिरफ्तार कर लिया । पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उनके द्वारा आस-पास के ...