टप्पू बाजार में छापेमारी, दुकान से बाल श्रमिक मुक्त
किशनगंज, अगस्त 30 -- दिघलबैंक। प्रखंड के टप्पू बाजार में रविवार को विशेष निरीक्षण अभियान चलाकर एक दुकान से बाल श्रमिक को मुक्त कराया गया। कार्रवाई श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी दिघलबैंक अनिल शर्मा के नेतृत्व में गठित धावा दल ने की। अभियान के दौरान टीम ने टप्पू बाजार स्थित नवाब फास्ट फूड एवं हैदराबाद बिरयानी दुकान का निरीक्षण किया। इस दौरान एक नाबालिग बच्चे से काम कराया जा रहा था। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बच्चे को दुकान से मुक्त कराया। अभियान में कोचाधामन के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी संतोष कुमार दास और यूनाइट फाउंडेशन के प्रतिनिधि परिमल कुमार शामिल थे।अधिकारियों ने बताया कि बाल श्रम कराने के मामले में संबंधित दुकानदार के विरुद्ध बाल श्रम निषेध कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: टप्पू बाजार मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.