सहारनपुर, दिसम्बर 15 -- सहारनपुर के गांव टपरी स्थित शराब फैक्ट्री कोऑपरेटिव कंपनी लिमिटेड के एमडी, यूनिट हेड, बटलिंग इंचार्ज, बारकोड डिस्पैचर, केमिस्ट, आबकारी विभाग के दो अधिकारियों सहित 27 आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई के बाद अब सम्पत्ति कुर्क की कार्रवाई होगी। सभी आरोपी अपने निजी अनुचित लाभ के लिए गैंग बनाकर काम कर रहे थे। अवैध रूप से निर्मित की गई शराब को प्रदेश भर में सप्लाई कर सरकार को करोड़ों की राजस्व हानि पहुंचाने का भी आरोप है। पुलिस सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। देहात कोतवाली के गांव टपरी स्थित शराब फैक्ट्री कोऑपरेटिव कंपनी लिमिटेड में गोरखधंधा चल रहा था। जांच कराई गई तो सामने आया था कि कंपनी के एमडी अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों सहित फैक्ट्री से जुड़े कुल 27 लोगों के साथ मिलकर अनुचित लाभ कमाने को गैंग बनाकर काम...