सहारनपुर, मार्च 7 -- सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के टपरी गांव स्थित को-ऑपरेटिव शराब फैक्टरी में सामने आए करीब 35 करोड़ के एक्साइज घोटाले के मामले में अब पुलिस ने संपत्ति कुर्क करने की तैयारी शुरू कर दी है। गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे के बाद पुलिस द्वारा फैक्टरी और उससे जुड़ी संपत्तियों का आंकलन कराया जा रहा है, ताकि कुर्की की कार्रवाई के दौरान कोई कानूनी या तकनीकी बाधा न आए। पुलिस के अनुसार टपरी स्थित को-ऑपरेटिव कंपनी लिमिटेड में देशी शराब के उत्पादन और वितरण से जुड़े अभिलेखों में बड़े स्तर पर हेराफेरी की गई थी। जांच में पाया गया फैक्टरी में जीपीएस और सीसीटीवी जैसे निगरानी उपकरणों से छेड़छाड़ कर उत्पादन और परिवहन से संबंधित रिकॉर्ड में अंतर पैदा किया गया। इस दौरान बड़ी मात्रा में अवैध रूप से अतिरिक्त देशी शराब का उत्पादन किया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.