टपरी डिस्टलरी खुली, यूपी के शराब कारोबारियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत
सहारनपुर, जून 11 -- सहारनपुर। सहारनपुर के टपरी स्थित डिस्टलरी प्लांट से जुड़े बहुचर्चित मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट से शराब कारोबारियों को बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने डिस्टलरी का निलंबित लाइसेंस बहाल करने के आदेश दिए हैं, जिससे प्रदेशभर के शराब कारोबारियों और आबकारी विभाग के बीच चल रहे विवाद में नया मोड़ आ गया है। हालांकि लाइसेंस बहाल होने के बावजूद कारोबारियों को तत्काल लाभ नहीं मिल सका है, क्योंकि संबंधित लाइसेंस की अवधि समाप्त हो चुकी है। उधर, आबकारी विभाग अब हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी में जुट गया है। बताया जा रहा है कि सहारनपुर के टपरी क्षेत्र में संचालित डिस्टलरी प्लांट पर आबकारी विभाग ने कुछ समय पूर्व कार्रवाई करते हुए प्लांट को सील कर दिया था और उसका लाइसेंस निलंबित कर दिया था। विभाग का कहना था क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.