देहरादून, अगस्त 26 -- देहरादून। टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा को लेकर बुधवार को मंदिर परिसर में आस्था का माहौल बना है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का पूजन-अर्चन कर चुके हैं। उन्होंने भगवान शिव से देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री के पूजन के बाद अब थोड़ी देर में टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा शुरू होगी। शोभायात्रा में भगवान शिव समेत विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां शामिल होंगी। ढोल-नगाड़ों और भजनों के बीच निकलने वाली यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं की ओर से शोभायात्रा का स्वागत किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...