एक संवाददाता, मई 9 -- Vande Bharat Express Train: बिहार और झारखंड की सीमा पर स्थित गुरपा-गझंडी घाट सेक्शन में शनिवार सुबह टनल में एक मालगाड़ी फंस गई। इस कारण रांची से वाराणसी जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन भी अटक गई। उसे घाट सेक्शन के दिलवा स्टेशन के पास आउटर पर रोका गया। इसके साथ ही इस रूट के अन्य ट्रेनें भी जहां-तहां स्टेशनों पर फंसी रहीं। अप रेल लाइन पर करीब आधा घंटा ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा। वंदे भारत ट्रेन 41 मिनट तक अटकी रही। इससे रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। रेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मालगाड़ी गुरपा-गझंडी घाट सेक्शन से गुजर रही थी। इसी दौरान टनल में प्रवेश करते समय उसके ब्रेक बाइडिंग में तकनीकी खराबी आ गई। इससे ट्रेन आगे बढ़ने में असमर्थ हो गई। मालगाड़ी का आधा हिस्सा टनल के अंदर फंसने से अप लाइन पूरी तरह बा...