टनल में धमाका हुआ और हम बहने लगे; मौत को छूकर लौटे लोगों ने क्या बताया, 7 मरे
नई दिल्ली, अगस्त 14 -- क्रांति भट्ट, गोपेश्वर Chamoli Thdc Tunnel Collapse: चमोली जिले के पीपलकोटी में अलकनंदा नदी पर टीएचडीसी की निर्माणाधीन विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की टनल में गुरुवार शाम भूस्खलन और जल रिसाव के कारण हादसा हो गया। इसमें 22 मजदूर फंस गए। एसडीआरएफ ने बताया कि इनमें 7 मजदूरों की मौत हो गई। जबकि 14 घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल गोपेश्वर में भर्ती कराया गया है। तीन मजदूर अभी भी लापता हैं। पीपलकोटी में निर्माणाधीन जलविद्युत परियोजना की टनल में गुरुवार को हादसा हुआ तो कुछ ही पलों में सब कुछ बदल गया। टनल के भीतर काम कर रहे मजदूरों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। पहले धमाके जैसी आवाज आई और उसके बाद तेज रफ्तार से पानी घुस आया। देखते ही देखते मजदूर पानी में डूबने लगे। कई मलबे की चपेट में आ गए। यह भी पढ़ें- उत्तर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.