टनकुप्पा में रास्ता रोक पिता-पुत्र पर फायरिंग, सूमो से कुचलने की कोशिश
गया, अप्रैल 8 -- टनकुप्पा थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात अपराधियों के दुस्साहस का मामला सामने आया, जहां बाइक सवार पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला कर दिया गया। महियारपुर प्राथमिक विद्यालय के समीप घात लगाए बदमाशों ने पहले उनका रास्ता रोका, फिर फायरिंग करते हुए चारपहिया वाहन से टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। ग्रामीणों के जुटने पर आरोपी फरार हो गया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गया जी रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मौके से हथियार व वाहन को जब्त कर लिया है। पीड़ित आनंद मोहन कुमार (33) ने थाने में दिए आवेदन में बताया कि वह अपने पिता बांके सिंह के साथ मंगलवार की रात करीब साढ़े आठ बजे वजीरगंज से अपने गांव चोवार लौट रहे थे। इसी दौरान महियारपुर के पास पहले से मौजूद हमलावरों ने उनकी बाइक को रोक लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने पीछा कर उनकी मोटर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.