गया, मार्च 24 -- टनकुप्पा प्रखंड के मखदुमपुर गांव में मंगलवार को बेटी कि शादी से पहले मां की अर्थी उठ गई। मां की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई और घर में चल रही शादी की तैयारियों के बीच खुशियां मातम में बदल गई। बताया गया है कि मखदुमपुर गांव के सेवानिवृत लिपिक केदार की बेटी की अप्रैल में शादी होनी थी। घर में बेटी की शादी की तैयारी चल रही थी और शादी को लेकर घर खुशी का माहौल बना था। इसी बीच मंगलवार को केदार सिंह की पत्नी व लड़की की मां आशा देवी (70) की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह अचेत होकर गिर गईं। परिजन उन्हें इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए, लेकिन वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मां की मौत के बाद उसकी बेटी जिसकी शादी होने वाली थी उसकी रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। परिजनों चीख पुकार से घर का माहौल गमगीन हो ...