टनकुप्पा पुलिस ने 12 घंटे में सुलझाई चोरी की गुत्थी, चांदी के सिक्के व नगद बरामद, एक गिरफ्तार
गया, मई 31 -- टनकुप्पा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना मुख्यालय स्थित एक किराना दुकान में हुई चोरी की घटना का महज 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में एक किशोर को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी की नकदी और चांदी के सिक्के बरामद किए गए हैं। जानकारी के अनुसार थाना मुख्यालय स्थित दुकानदार जीतू कुमार की दुकान में शनिवार की रात चोरी हुई थी। चोर मकान की दीवार के सहारे छत पर चढ़ गए और ग्रिल गेट का ताला तोड़कर दुकान में प्रवेश कर गए। इसके बाद 12 हजार रुपये नकद, छोटा-बड़ा मिलाकर करीब 80 ग्राम चांदी के सिक्के, एक नया मोबाइल, दो पुराने मोबाइल समेत अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। दुकानदार को रात करीब दो बजे शौच के लिए उठने पर घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।थानाध्यक्ष बसंत क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.