गया, मई 15 -- टनकुप्पा प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय साहिल पथरा में शुक्रवार को सत्र 2026-27 के लिए बाल संसद का गठन लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत किया गया। विद्यालय परिसर में चुनावी माहौल देखने को मिला, जहां छात्र-छात्राओं ने मतपत्र के माध्यम से अपने प्रतिनिधियों का चयन किया। मतगणना के बाद अमित कुमार को बाल संसद का प्रधानमंत्री चुना गया, जबकि दर्पण कुमारी उप प्रधानमंत्री निर्वाचित हुईं। बाल संसद के इस चुनाव में खुशबू कुमारी को शिक्षा मंत्री, प्रमोद कुमार को उप शिक्षा मंत्री, रीतेश कुमार को स्वास्थ्य मंत्री और प्रियांशु कुमार को उप स्वास्थ्य मंत्री चुना गया। इसके अलावा जल व कृषि मंत्री, पुस्तकालय मंत्री, खेल मंत्री, सांस्कृतिक मंत्री और बाल सुरक्षा मंत्री सहित विभिन्न पदों पर भी छात्र प्रतिनिधियों का चयन किया गया। निर्वाचित प्रतिनिधियों क...