टनकपुर हाईवे पर ट्रैक्टर ट्राली पलटने से चालक की मौत
पीलीभीत, मई 30 -- पीलीभीत। उत्तराखंड से तरबूज बेचकर ट्रैक्टर ट्राली से घर लौट रहे ग्रामीण की ट्रैक्टर पलटने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थाना न्यूरिया पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम सिमरिया निवासी 40 वर्षीय संजय पुत्र रामचंद्र शुक्रवार को अपनी ट्रैक्टर ट्राली से तरबूज बेचने उत्तराखंड के खटीमा में गए थे। तरबूज बेचने के बाद वह ट्रैक्टर ट्राली से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह टनकपुर हाईवे पर थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम मैदना के समीप पहुंचे तभी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जाकर पलट गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद एकत्र भीड़ ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंची थाना न्यूरिया पुलिस ने घायल को निकाल कर जिला अस्पताल भिजवाया। जिला अस्पताल में उपचा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.