पीलीभीत, मई 21 -- पीलीभीत। टनकपुर हाईवे पर सदर कोतवाली क्षेत्र में कचहरी से करीब आधा किलोमीटर आगे ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर-ट्रॉली के परखच्चे उड़ गए और ट्रक सड़क पर पलट गया। दुर्घटना में ट्रैक्टर पर सवार पांच लोग घायल हो गए, जबकि ट्रक चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। कोतवाली पुलिस और दमकल की टीम ने ढाई घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाकर ट्रक के केबिन में फंसे चालक को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। हादसा बुधवार सुबह टनकपुर हाईवे पर कचहरी के समीप हुआ। न्यूरिया की ओर से जा रही ट्रैक्टर-ट्राली की कचहरी की ओर से आ रहे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। यह भी पढ़ें- टनकपुर हाईवे पर ट्रक-ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर, चालक के पैर में घुसा सरिया हादसे के बाद ट्रैक्टर ट्राली दो हिस्सों में ...