टनकपुर हाईवे पर गन्ना लदी ट्राली से बाइक टकराई, पिता-पुत्र गंभीर
पीलीभीत, मार्च 30 -- पीलीभीत। सोमवार को नवोदय स्कूल में दाखिला कराने के सिलसिले में बेटे के साथ आए पिता सड़क हादसा के शिकार हो गए। हादसे में पिता और पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। टनकपुर बरेली हाईवे पर डिग्री कॉलेज चौराहे के पास गन्ना भरी ट्राली से हुए हादसे में पिता गंभीर रूप से लहूलुहान हो गया। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक शहर के ही नगरिया निवासी गोकुल वर्मा अपने मित्र प्यारे लाल और बेटे मंयक वर्मा के साथ बाइक से छतरी चौराहे की तरफ जा रहे थे। इसी बीच हाईवे पर गन्ना ट्राली को ओवरटेक करते वक्त हादसा हो गया। बाइक अनियंत्रित होकर ट्राली से टकरा गई। बाइक सवार प्यारे तो बमुश्किल बच गए पर पीछे बैठे गोकुल के सिर पर गन्ना लदी ट्रॉली का टायर चढ़ गया। बीच में बैठा बेटा मयंक भी घायल हो गया। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया।-नहीं लगे आपातकालीन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.