टनकपुर हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत
पीलीभीत, जुलाई 9 -- पीलीभीत। टनकपुर हाईवे पर न्यूरिया क्षेत्र में मंगलवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। वाहन चालक टक्कर मारने के बाद फरार हो गया। बुधवार सुबह राहगीरों ने सड़क किनारे दोनों के शव पड़े देख पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची सुनगढ़ी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए हैं। दुर्घटना में युवकों की मौत के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौतदुर्घटना का विवरण हादसा थाना न्यूरिया क्षेत्र में रामजानकी पेट्रोल पंप के पास हुआ। ग्राम सड़ा निवासी 28 वर्षीय रंजीत सोनकर पुत्र राजेंद्र और 25 वर्षीय अरविंद राजपूत पुत्र ओमप्रकाश मंगलवार रात किसी कार्य से न्यूरिया आए थे। देर रात दोनों एक ही बाइक से अपने गांव लौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.