चम्पावत, जनवरी 6 -- टनकपुर। टनकपुर से एक युवती गायत हो गई। परिजनों ने कई जगह युवती की तलाश की। लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। बाद में परिजनों ने पुलिस में युवती की गुमशुदगी दर्ज कराई है। युवती के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उनकी 18 वर्षीय पुत्री घर से आईटीआई जाने को निकली थी। लेकिन घर नहीं लौटी। कोतवाल चेतन रावत ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर युवती की खोजबीन शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.