चम्पावत, फरवरी 25 -- टनकपुर सरस कॉर्बेट महोत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने धमाल मचाया। इससे पूर्व कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। टनकपुर में मंगलवार को सरस कॉर्बेट महोत्सव में अंतिम सांस्कृतिक संध्या हुई। सांस्कृतिक संध्या में भाव राग ताल नाट्य अकादमी, पिथौरागढ़ ने शानदार हिल जात्रा पेश की। गायक कमलजीत ढकरियाल ने घर छू मेरो उत्तराखंड मा.. समेत तमाम कुमाउनी और नेपाली गीत पेश किए। शुभम तिलकधारी ने भी प्रस्तुति दी। पंजाबी सुपरस्टार जस्सी गिल और बब्बल राय ने पग बांध गया घुँघरू..., धीरे-धीरे मेरी जिंदगी में आना..., दिल जिंदा टूटता... और बापू जमींदार आदि गीत पेश किए। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने विभिन्न प्रतियोगिता में अव्वल आए प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए। उन्होंने महोत्सव में लगे स्टॉल का निरीक्षण भ...