देहरादून, अप्रैल 17 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने टनकपुर डिपो में व्याप्त भारी अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रबंध निदेशक को भेजे पत्र में परिषद ने सहायक महाप्रबंधक (संचालन) पर निगम को करोड़ों रुपये की राजस्व हानि पहुंचाने का आरोप लगाया है।महामंत्री दिनेश पंत ने बताया कि डिपो में ऑफ-रोड बसों की संख्या 7 से बढ़कर 24 हो गई है, लेकिन आश्चर्यजनक रूप से इन खड़ी बसों का भी लाखों रुपये टैक्स उत्तर प्रदेश व अन्य राज्यों में जमा कराया गया। आरोप है कि पूर्णागिरी मेले के दौरान जानबूझकर सरकारी बसों का संचालन रोककर निजी ऑपरेटरों को लाभ पहुंचाया गया। इसके अलावा, कार्यशाला ध्वस्तीकरण की आड़ में निगम की 'डेड स्टॉक' सामग्री को अवैध रूप से बेचने और सक्षम चालक-परिचालकों का दुरुपयोग कर Rs.45 लाख की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.