चम्पावत, अप्रैल 11 -- मृदुल, टनकपुर। टनकपुर में विश्व योग दिवस की तैयारी शुरू हो गई है। मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान और नवयोग सूर्योदय सेवा समिति ने योग कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें 900 साधकों ने यो किया। मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा ने शुभारंभ किया। मुख्य वक्ता योग गुरु डॉ. नवदीप जोशी ने योग के फायदों की जानकारी दी। दूसरे सत्र में भूमि सुपोषण, योग एवं होम्योपैथी विषय पर हुई गोष्ठी में सहारनपुर के आचार्य अरुण ने भूमि सुपोषण और प्राकृतिक खेती के महत्व की जानकारी दी। कार्यक्रम में सत्यांशु आर्य, आकांक्षु कश्यप, डॉ. विक्रम सिंह, डॉ. देवीदत्त जोशी, डॉ. अलका गुप्ता, डॉ. नवजीत जोशी, नितेश, मोनिका, रेखा, बबिता, कविता, परशुराम, दिनेश रावत, चंद्रमोहन आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.