टनकपुर में 14.25 ग्राम स्मैक संग युवक दबोचा
चम्पावत, जून 1 -- टनकपुर, संवाददाता। टनकपुर में 14:25 ग्राम के साथ पुलिस ने एक युवक दबोचा है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है। एक अन्य मामले में बनबसा में एक नेपाली के पास से नशे के 43 इंजेक्शन बरामद हुए हैं। एसपी रेखा यादव ने बताया कि सोमवार को टनकपुर पुलिस रूटीन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पूर्णागिरि राइस मिल के पीछे पुलिस ने 38 वर्षीय गौरव कुमार उर्फ गुड्डू निवासी वर्मा लाइन वार्ड की तलाशी ली। इस दौरान उसके पास से 14.25 ग्राम स्मैक बरामद हुई। कोतवाल चेतन रावत ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस में मामला दर्ज किया है। इधर बनबसा पुलिस और एसओजी टीम ने रेलवे स्टेशन रोड में चेकिंग के दौरान 32 वर्षीय रवि सिंह भाट निवासी ग्राम गोवरिया ओडा, महेन्द्रनगर नेपाल के पास से नशे के 43 इंजेक्शन बरामद किए। घटना में प्रयुक्त बाइक सी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.