चम्पावत, अप्रैल 5 -- पालिका सभागार में सरदार पटेल सामाजिक एवं साहित्यिक संगठन के बैनर तले अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि चेयरमैन विपिन कुमार वर्मा और विशिष्ट अतिथि मां पूर्णागिरी पर्यावरण संरक्षण समिति की अध्यक्ष दीपा देवी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एनएचपीसी के वरिष्ठ प्रबंधक रत्नाकर पांडेय की अध्यक्षता और सीमांत पत्रकार संगठन के अध्यक्ष बाबूलाल यादव व रामकृष्ण लाल 'जगमग' के संयुक्त संचालन में आयोजित काव्य सम्मेलन में देश-प्रदेश से आए नामचीन कवियों ने अपनी शानदार रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मशहूर कवियों रामकृष्ण लाल 'जगमग', डॉ. महेश अनघड़, डॉ. ओपी वर्मा 'ओम', ऊमा लखनवी सायरा, डॉ. सरिता सदाबहार एवं कन्हैया लाल की प्रस्तुतियों पर श्रोताओं ने जमकर तालियां बजाईं और देर रात तक सभागार काव्य रस में डूबा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.