टनकपुर में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क बनेगा
चम्पावत, जून 16 -- योगेश जोशी, चम्पावत। टनकपुर और बनबसा में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क बनेगा। जिला स्तरीय समन्वय समिति बैठक में डीएम ने डिस्ट्रीब्यूशन के चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। चम्पावत कलक्ट्रेट में मंगलवार को सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क समिति की बैठक हुई। डीएम मनीष कुमार ने एडीएम को गैसोनेट के भूमि संबंधी लंबित मामलों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। जिला आपूर्ति अधिकारी को कार्यदायी संस्था के साथ समन्वय बनाते हुए काम में तेजी लाने को कहा। गैसोनेट लिमिटेड के परियोजना प्रमुख नीरज जोशी ने बताया कि टनकपुर में लगभग 36 किमी लंबे गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क पर कार्य किया जाना है। बताया कि अब तक पांच किमी कार्य पूरा कर लिया गया है। डीएम ने निर्माण कार्य तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ डॉ. जीएस ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.