हल्द्वानी, अक्टूबर 5 -- हल्द्वानी। राजकीय महाविद्यालय टनकपुर में छात्रसंघ चुनाव के बाद शिक्षकों और महिला शिक्षिकाओं के साथ कथित अभद्र एवं अमर्यादित व्यवहार का मामला सामने आने पर एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी के प्राध्यापकों ने रोष जताया है। इस संबंध में प्राचार्य के माध्यम से उच्च शिक्षा निदेशक को ज्ञापन भेज कार्रवाई की मांग की। आक्रोशित प्राध्यापकों ने सोमवार दिए ज्ञापन में कहा कि 29 सितंबर को छात्रसंघ चुनाव संपन्न होने के बाद महाविद्यालय में उत्पन्न परिस्थितियां गंभीर चिंता का विषय हैं। आरोप लगाया कि शिक्षकों के साथ कमरों में घुसकर अभद्रता की गई। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के सम्मान, गरिमा एवं सुरक्षा से समझौता नहीं होना चाहिए। महिला प्राध्यापकों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की ...