चम्पावत, अप्रैल 28 -- योगेश जोशी, चम्पावत। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद का आंदोलन दूसरे दिन भी जारी रहा। मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने सहायक महाप्रबन्धक (संचालन) की कार्य प्रणाली पर विरोध जताया। टनकपुर में रोडवेज कर्मचारियों ने मंगलवार को भी धरना प्रदर्शन किया। कहा कि कर्मचारियों के बार-बार अनुरोध करने के बाद भी निगम की ऑफ रोड बसों को ऑन रोड नहीं किया जा रहा है। इससे निगम को घाटा उठाना पड़ रहा है। उन्होंने जल्द आफ रोड बसों को आन रोड करने की मांग की। कहा कि मांग नहीं माने जाने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। कर्मचारी संगठन के क्षेत्रीय अध्यक्ष भूपाल सिंह ने बताया कि सहायक महा प्रंबधक की कार्यप्रणाली से डिपो व कर्मचारियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- आंगनबाड़ी वर्कर का धरना जारी प्रदर्शन करने वालों में मंत्री राजेन्द्र...