चम्पावत, अप्रैल 13 -- टनकपुर। टनकपुर में रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की ट्रैफिक शाखा के सदस्यों ने धरना दिया। उन्होंने लंबित समस्याओं का समाधान करने की मांग की। ऐसा नहीं किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी। टनकपुर सहायक महाप्रबंधक कार्यालय में सोमवार को रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की ट्रैफिक शाखा के सदस्यों ने विरोध जताया। कर्मचारियों ने लंबे समय से ऑफ रोड खड़ी बसों को शीघ्र ऑन रोड करने की मांग की। यह भी पढ़ें- काम की बात: नोएडा में कर्मचारियों का उग्र प्रदर्शन, कई रास्ते बंद, पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...