चम्पावत, दिसम्बर 25 -- टनकपुर में हिन्दूवादी संगठनों ने बांग्लादेश सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी के बीच हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने की मांग की। टनकपुर में गुरवार को हिन्दुवादी संगठनों ने बांग्लादेश सरकार के पुतले को आग के हवाले किया। बजरंग दल के जिला संयोजक पवन मेहता और प्रखंड मंत्री शुभम के नेतृत्व में हिंदूवादी संगठनों ने बांग्लादेश सरकार के पुतले के साथ नगर में जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। बाद में उन्होंने पीलीभीत चुंगी में बांग्लादेश सरकार का पुतला दहन किया। उन्होंने बांग्लादेश सरकार से तत्काल हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार रोकने की मांग की। पुतला दहन करने वालों में भरत कुमार, संजय कश्यप, शिवम राठौर, निखिल कश्यप, राहुल कुमार, विनय चंद, सुमित भारती, अंशु रस्तोगी, नितिन कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.