पीलीभीत, अप्रैल 2 -- पीलीभीत। पीलीभीत डिपो की बस के चालक से टनकपुर में बस खड़ी किए जाने को लेकर मारपीट की गई। पीड़ित चालक निजामुद्दीन ने एआरएम से शिकायत कर पूरी बात कही है। एआरएम ने रुहेलखंड डिपो के एआएम को रिपोर्ट भेज कर संबंधित बस के चालक व परिचालक को रूट ऑफ करने को लेकर बात की है। पीलीभीत डिपो के चालक निजामुद्दीन और परिचालक ने शिकायतीप पत्र के माध्यम से बताया कि टनकपुर में बस को खड़े करने को लेकर रुहेलखंड डिपो की बस यूपी 14 एफटी 3265 के चालक ने पीलीभीत डिपो के चालक से मारपीट कर परिचालक से अभद्रता की। आरोप है कि आरोपी ने कैश बैग को छीनने का भी प्रयास किया। पूरे मामले में एआरएम को जानकारी दी गई। एआरएम विपुल पाराशर ने बताया कि रुहेलखंड डिपो के एआरएम को पत्र भेज कर सबंधित चालक को रूट ऑफ कराने को बात की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...