चम्पावत, अप्रैल 18 -- मृदुल, टनकपुर। टनकपुर में रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की ट्रैफिक शाखा का धरना कार्यक्रम पांचवे दिन भी जारी रहा। संगठन पदाधिकारियों, चालक और परिचालकों ने ऑफ रोड वाहनों को दोबारा संचालन की मांग की। टनकपुर में शनिवार को भी रोडवेज कर्मी धरने पर बैठे। शाखा मंत्री पंकज पंत ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान होने के बाद धरना प्रदर्शन खत्म किया जाएगा। कहा कि कई बसों के लंबे समय से ऑफ रोड होने से यात्रियों को असुविधा हो रही है। साथ ही कर्मचारियों पर कार्य का दबाव बढ़ता जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...