चम्पावत, अप्रैल 17 -- मृदुल, टनकपुर। मां शारदा खनन शक्तिमान यूनियन ने खनन की मात्रा बढ़ाने की मांग की है। इस संबंध में यूनियन ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। यूनियन अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि वर्तमान में निर्धारित उप खनिज की मात्रा 3.35 लाख घनमीटर निर्धारित की है। जो अप्रैल माह में ही समाप्त हो जाएगी। कहा कि खनन कार्य समय से पहले बंद होने पर मजदूरों, वाहन स्वामियों और स्थानीय व्यापारियों को नुकसान होगा। उन्होंने एक लाख घन मीटर अतिरिक्त खनन की अनुमति देने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में मदन जोशी, जाहिद हुसैन, नसीब, कमलेश शर्मा, पंकज जोशी, रईस अहमद, रहमान, शाहिद, नजीर हुसैन, कुंडल महर, चंदू चंद, रघुवीर, संदीप आदि शामिल रहे। यह भी पढ़ें- टनकपुर में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन हुआ -- यह भी पढ़ें- झारखंड हाई कोर्ट का आदेश, अब जंगलों के 500 मीट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.