चम्पावत, अगस्त 16 -- टनकपुर में नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव प्रकरण में बीजेपी पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर राज्य सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेस की प्रदेश सचिव विमला सजवान और अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष कैलाश राम के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने नैनीताल जिला पंचायत के अध्यक्ष चुनाव में भाजपाइयों के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से मारपीट कर अपहरण करने की घटना पर आक्रोश जताया। उन्होंने पीलीभीत चुंगी में सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर सरकार का पुतला फूंका। पुतला दहन में नगर अध्यक्ष श्रीमन गुप्ता, हेमा वर्मा, देवेंद्र गुरुंग, विनोद उप्रेती, इरशाद अंसारी, दिवाकर चंद, पंकज बिष्ट, अनिल चंद, राहुल विश्वकर्मा, हीरा मर्तोलिया, राहुल भंडारी, नबी हसन आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.