चम्पावत, जनवरी 1 -- टनकपुर। टनकपुर के गांधी मैदान में हरेला क्लब का दो दिनी उत्तरायणी मेला 15 और 15 जनवरी को होगा। क्लब के सचिव माधवानंद जोशी ने बताया हर वर्ष की तरह इस बार भी उत्तरायणी मेला होगा। शुभारंभ पर शारदा घाट से कलश यात्रा निकाली जाएगी। छोलिया नर्तक और स्थानीय कलाका नगर में झांकियां निकालेंगे। मेले में निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह, स्थानीय कलाकारों, खनका सांस्कृतिक मंच खटीमा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे। मेले के दूसरे दिन स्कूली बच्चों की एकल एवं ग्रुप डांस प्रतियोगिता होगी। देर शाम अल्मोड़ा कला केंद्र के कलाकार कार्यक्रम पेश करेंगे। इसके बाद लकी ड्रा होगा। --
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.