चम्पावत, जनवरी 25 -- टनकपुर। जिला पंचायत क्षेत्र टनकपुर-बनबसा के तहत मैदानी क्षेत्र की 18 ग्राम पंचायतों में विधायक निधि से जल्द ही आधुनिक पार्कों का निर्माण किया जाएगा। विधायक निधि से प्रत्येक पार्क के लिए चार-चार लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसमें बच्चों के लिए पार्क, युवाओं के लिएओपन जिम और बुजुर्गों के लिए आराम कुर्सियां, झूले लगेंगे। विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधायक निधि से बनबसा और टनकपुर के प्रत्येक ग्राम सभा में पार्क निर्माण के लिए धन की स्वीकृति दे दी है। ग्राम सभा बनबसा के चंद फार्म, बमनपुरी, मनिहारगोठ, बिचई, थ्वालखेड़ा, भजनपुर, पचपकरिया, ज्ञानखेड़ा, सैलानीगोठ, उचौलीगोठ, देवीपुरा, चंदनी, नायकगोठ, आमबाग, गुदमी, बस्टिया, फागपुर, गैंडाखाली में पार्क के लिए भूमि के चयन की प्रक...