चम्पावत, अगस्त 25 -- टनकपुर। टनकपुर-पूर्णागिरि सड़क ढाई घंटे बंद रही। पहाड़ में बारिश होने से बाटनागाड़ नाले में मलबा आ गया। इससे यहां से वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। सड़क बंद होने से श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सोमवार को टनकपुर-पूर्णागिरि मार्ग में ढाई घंटे वाहनों की आवाजाही बाधित रही। जिला आपदा नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को सुबह करीब साढ़े छह बजे टनकपुर-पूर्णागिरि सड़क में बाटनागाड़ नाले में मलबा आ गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.