बरेली, मार्च 14 -- टनकपुर से पीलीभीत आने वाली 55322 पैसेंजर ट्रेन को पलटाने की साजिश शुक्रवार सुबह लोको पायलट की सतर्कता से नाकाम हो गई। किसी व्यक्ति ने टनकपुर-बनबसा स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर लोहे का बड़ा पाइप रख दिया था। लोको पायलट ने ट्रैक पर संदिग्ध वस्तु देखकर तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। रेलवे के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब सात बजे टनकपुर से पीलीभीत के लिए पैसेंजर ट्रेन रवाना हुई थी। बनबसा स्टेशन से पहले लोको पायलट को रेलवे ट्रैक पर कोई लोहे की वस्तु रखी दिखाई दी। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए उन्होंने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। इसके बाद लोको पायलट और ट्रेन मैनेजर नीचे उतरकर मौके पर पहुंचे तो ट्रैक पर लोहे का बड़ा पाइप रखा मिला। घटना की सूचना तुरंत स्टेशन मास्टर और रेल कंट्रोल को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.