चम्पावत, मार्च 14 -- बनबसा। गवर्नेस नाउ ने टनकपुर पावर स्टेशन को 12वें पीएसयू पुरस्कार से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली में आयोजित्त समारोह में टनकपुर पावर स्टेशन को भारत के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और उपलब्धियों के लिए गवर्नेस नाउ द्वारा ऊर्जा प्रबंधन में उत्कृष्टता श्रेणी में 12वां पीएसयू पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यपालक निदेशक आदित्म गौतम के द्वारा महाप्रबंधक ऋषि रंजन आर्य को पुरस्कार प्रदान किया गया। महाप्रबंधक ऋषि रंजन आर्य ने कहा कि यह सम्मान पावर स्टेशन टीम द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों एवं प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.