टनकपुर-नांदेड साप्ताहिक एक्सप्रेस का होगा नियमित संचालन
मथुरा, जुलाई 7 -- रेलवे प्रशासन टनकपुर-नांदेड साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित संचालन करने जा रहा है। नांदेड-टनकपुर-नांदेड साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित संचालन 12 जुलाई से शुरू होगा। यह ट्रेन 12 जुलाई से नांदेड और 14 जुलाई से टनकपुर से अपने निर्धारित समयानुसार चलेगी। जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि प्रत्येक रविवार को चलने वाली ट्रेन संख्या 17631 नांदेड से रात 11:40 बजे रवाना होकर विभिन्न प्रमुख स्टेशनों से होते हुए अगले दिन रात 10:45 बजे मथुरा जंक्शन पहुंचेगी। यहां 10 मिनट के ठहराव के बाद रात 10:55 बजे टनकपुर के लिए रवाना होगी और अगले दिन सुबह 5:55 बजे टनकपुर पहुंचेगी। वहीं, प्रत्येक मंगलवार को चलने वाली ट्रेन संख्या 17632 टनकपुर से सुबह 9 बजे प्रस्थान कर शाम 4:50 बजे मथुरा जंक्शन पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- 12 जुलाई से दौड़ेगी नांदे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.