चम्पावत, दिसम्बर 30 -- टनकपुर। टनकपुर कॉलेज में छात्र विकास और शिक्षा में नई पहल विषय पर शैक्षिक संगोष्ठी हुई। शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य डॉ. अब्दुल शाहिद खान ने किया। इस दौरान शिक्षा शास्त्र विभाग के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति में छात्र विकास से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। संयोजक डॉ. सुषमा मक्कड़ ने शैक्षिक संगोष्ठी के महत्व की जानकारी दी। छात्र ध्रुव कुमार और संजीव कुमार ने रिपोर्ट पेश की। कार्यक्रम में डॉ. एमएस चौहान, डॉ. सुमन कुमारी, डॉ. पंकज उप्रेती, डॉ. सुल्तान सिंह यादव, डॉ. होशियार सिंह अंकित भट्ट आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.