चम्पावत, अप्रैल 13 -- मृदुल, टनकपुर। टनकपुर अस्पताल के तीन चिकित्सकों को सम्मानित किया गया है। देहरादून में प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ के शपथ ग्रहण समारोह स्वास्थ्य मंत्री डॉ.सुबोध उनियाल ने रेडियोलॉजिस्ट डॉ. एलएम रखोलिया, डॉ. प्रभा जोशी और डॉ. आफताब आलम अंसारी को पुरस्कार दिया। कार्यक्रम में पूर्व महानिदेशक डॉ. तृप्ति बहुगुणा, निदेशक डॉ. शिखा जनपंगी, डॉ. रश्मि पंत, डॉ. आरसी पंत, डॉ. रामप्रकाश, डॉ. श्याम, डॉ. आरके सिंह, डॉ. मनोज शर्मा, रमेश कुंवर, डॉ. यशपाल तोमर आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- दून मेडिकल कॉलेज को मिली छह नई सुविधाओं की सौगात, स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया लोकार्पण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...