पीलीभीत, मार्च 7 -- पीलीभीत। पूर्णागिरि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने टनकपुर और रुद्रपुर के लिए बसों के फेरे बढ़ा दिए हैं। इससे मेले में आने-जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। परिवहन निगम की ओर से बस स्टैंड के साथ ही नौगवां चौराहे से भी बसों का संचालन किया जा रहा है, ताकि मेलार्थियों को बस पकड़ने में अधिक परेशानी न हो। दिन और रात दोनों समय बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त बसें लगाई गई हैं। एआरएम विपुल परासर ने बताया कि मेले के दौरान यात्रियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसी को देखते हुए टनकपुर और रुद्रपुर मार्ग पर बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं, जिससे यात्रियों को समय पर परिवहन सुविधा मिल सके। इसके अलावा हल्द्वानी, दिल्ली के लिए भी फेरे बढाए गए हैं। लोकल रु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.