पीलीभीत, अगस्त 10 -- पीलीभीत। गोरखपुर जोनल दफ्तर से रेलवे के चीफ इंजीनियर आशुतोष मिश्रा ने यहां दो दिवसीय निरीक्षण किया। मानसून सीजन में ट्रेनों के परिचालन को लेकर इंजीनियरिंग विभाग की कार्यप्रणाली को देखा। मंडलीय सीनियर डीएन समेत स्थानीय रेलवे अफसर भी निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे।

निरीक्षण की प्रक्रिया शनिवार को मैलानी से माला होते हुए लखनऊ रेल रूट का चीफ इंजीनियर ने मुआयना किया। जंगल के अंदर संवेदनशील प्वाइंट और निगरानी व संचालन को लेकर सामने आ रहीं परेशानियों को लेकर भी चर्चा की। साथ ही वह स्थान भी देखा जहां पर पिछले सीजन में बारिश के कारण रेल यातायात का संचालन बाधित हो गया था।

पीलीभीत रेलवे स्टेशन यहां से निरीक्षण के बाद चीफ इंजीनियर पीलीभीत रेलवे स्टेशन पहुंचे विधिवत निरीक्षण किया। इसके बाद विंडो ट्रेलिंग करते हुए न्यूरिया, मझोला बन...