चम्पावत, दिसम्बर 23 -- टनकपुर उप-जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी। इसके लिए अस्पताल में दो सफाई कर्मियों की तैनाती के साथ अन्य कदम उठाए गए हैं। गुणवत्ता में सुधार लाने को डीएम मनीष कुमार ने निर्देश दिए थे। सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने बताया कि टनकपुर अस्पताल में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने को दो नए सफाई कर्मियों की नियुक्ति की है। विद्युत आपूर्ति को निर्बाध बनाए रखने के लिए डीएम ने 15 किलोवाट क्षमता का नया जनरेटर तीन दिनों के भीतर क्रय कर अस्पताल में स्थापित किए जाने के निर्देश जारी किए हैं। वर्तमान में अस्पताल में 25 किलोवाट क्षमता का जनरेटर पहले से है। नए जनरेटर की स्थापना के बाद उप-जिला अस्पताल में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति होगी। इससे डायलिसिस की सुविधा भी लोगों को बिना किसी रुकावट के प्राप्त होगी। शीतलहर को देखते हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.