बदायूं, मार्च 23 -- बदायूं, संवाददाता। बरेली रेलवे मंडल ने यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए टनकपुर-अछनेरा-टनकपुर विशेष ट्रेन के संचालन की अवधि को 14 जुलाई तक बढ़ा दिया है। यह निर्णय विशेष रूप से बदायूं के यात्रियों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है, क्योंकि यह ट्रेन जिले को आगरा मंडल के अछनेरा से सीधी और सुगम कनेक्टिविटी प्रदान करती है।रेलवे प्रशासन के अनुसार, अब यह विशेष ट्रेन 2 अप्रैल से 14 जुलाई तक संचालित होगी। यह ट्रेन सप्ताह में पांच दिन गुरुवार, शुक्रवार, रविवार, सोमवार और मंगलवार चलाई जाएगी। टनकपुर से चलकर खटीमा, पीलीभीत, भोजीपुरा, इज्जतनगर, बरेली, बदायूं और कासगंज होते हुए अछनेरा पहुंचने वाली इस ट्रेन से व्यापारियों और आम यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।यात्रियों की सुविधा के लिए इसमें कुल 17 कोच शामिल किए गए हैं, जिनमें 13 साधार...