पीलीभीत, मार्च 22 -- पीलीभीत। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने 05062/05061 टनकपुर-अछनेरा-टनकपुर विशेष गाड़ी के संचालन की अवधि बढ़ा दी है। अब यह ट्रेन 2 अप्रैल से 14 जुलाई तक संचालित की जाएगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि विशेष गाड़ी प्रत्येक सप्ताह गुरुवार, शुक्रवार, रविवार, सोमवार और मंगलवार को चलेगी। इस अवधि में कुल 75 फेरों का संचालन किया जाएगा, जिससे यात्रियों को काफी राहत मिल सकेगी। ट्रेन में कुल 17 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें साधारण द्वितीय श्रेणी के 13, वातानुकूलित कुर्सीयान के 2 तथा एसएलआरडी के 2 कोच शामिल हैं। अन्य व्यवस्थाएं पूर्ववत रहेंगी। यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर यात्रा सुविधा मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.